दो हार के बाद सीएसके की केकेआर के खिलाफ वापसी पर निगाह
आईपीएल में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जीत के साथ शुरुआत करने वाली सीएसके घर से बाहर दो हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
केकेआर ने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं। 18 में सीएसके और 10 में केकेआर को जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। बीते कुछ सीजन में यहां खूब रन बने हैं, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
सीएसके: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना
केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती