एलएसजी : चोटिल मयंक यादव को 1 सप्ताह आराम की सलाह
आईपीएल के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। हालांकि इस मुकाबले के बाद लखनऊ सुपर जायंट़्स प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
दरअसल इस मैच में मयंक यादव एक ओवर ही डालने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मैदान से बाहर चले गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के रेस्ट की सलाह दी है। इसके चलते इस बात की संभावना लग रही है कि मयंक अब लखनऊ का अगला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
हालांकि मयंक ने अपनी गेंदबाजी से लखनऊ को 2 मैच में जीत दिलाई है। लेकिन अब उनके चोटिल होने से लखनऊ टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

मयंक ने टाइटंस के खिलाफ एक ओवर की गेंदबाजी की और 140 की स्पीड से ज्यादा तेज वह नहीं फेक पा रहे थे, जिसके बाद मैदान पर फीजियो आए और उन्हें बाहर लेकर चले गए लेकिन जिस तरह मयंक यादव फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने के बाद वापस नहीं आए थे और उसी समय लगा था कि मयंक को कोई तो समस्या है। रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी करते वक्त मयंक कके lower abdominal में खिंचाव आ गया था।
मयंक ने आईपीएल में 9 ओवर की गेंदबाजी की है और 6 विकेट झटके हैं। उन्होंने टाइटंस के खिलाफ 1 ओवर में 13 रन दिए। मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। ब्रेट ली और डेल स्टेन जैसे गेंदबाज उनकी रफ्तार से प्रभावित हुए हैं।