आईपीएल : मुंबई की दूसरी जीत, ईशान किशन ने पलटा मैच का रुख
आईपीएल के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। आरसीबी की यह 5वीं हार है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

कप्तान फाफ डु प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53) के शानदार पारियों से आरसीबी ने 196 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में ईशान किशन (69), रोहित शर्मा (38) और सूर्यकुमार यादव (52) की शानदार पारियों से मुंबई ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
शुरुआत से ही पाटीदार ने आक्रामक बल्लेबाजी करने का रुख अपनाया और 25 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने डु प्लेसिस के साथ 72 रन की अहम साझेदारी निभाई। वह 26 गेदों में 3 चौके और 4 छक्कों से 50 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक है। आईपीएल में इस खिलाड़ी ने पहला अर्धशतक लगाया है।

डु प्लेसिस 40 गेदों में 4 चौके और 3 छक्कों से 61 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके आईपीएल करियर का 34वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा। अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाते ही डु प्लेसिस ने आईपीएल करियर में अपने 150 छक्के (अब 151) भी पूरे कर लिए।
वह ऐसा करने वाले 19वें बल्लेबाज बने हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम पर दर्ज है। कार्तिक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने डु प्लेसिस (61) के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई। वह अपनी पारी में 23 गेदों में 5 चौके और 4 छक्कों से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह उनके आईपीएल करियर का 21वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा। कार्तिक ने भी अपनी इस शानदार पारी के दौरान आईपीएल में 150 छक्के पूरे किए। बुमराह ने मैच में घातक गेंदबाजी की उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके। यह आईपीएल का उनका पहला 5 विकेट हॉल रहा।
बुमराह ने विराट कोहली (3), डु प्लेसिस (61), महिपाल लोमरोर (0) और सौरभ चौहान (9) को अपना शिकार बनाया। बुमराह के अलावा आईपीएल में जेम्स फॉकनर, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वह आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (29) लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
किशन ने मुंबई को मैच में शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित के साथ उन्होंन मिलकर पावरप्ले में 72 रन जोड़े। इस दौरान किशन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 101 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
किशन अपनी पारी में 34 गेदों में 7 चौके और 5 बेहतरीन छक्कों से 69 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक था। ग्लेन मैक्सवेल शून्य पर आउट हुए।
साथ ही उन्होंने कार्तिक और मुंबई के रोहित की बराबरी कर ली है। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में 17-17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस सीजन मैक्सवेल का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।