एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप : उदित ने जीता रजत, अभिमन्यु-विकी को कांस्य
भारत के उदीयमान पहलवान उदित को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-20 एशियाई चैंपियन उदित को पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में जापान के केंटो युमिया के हाथों 4-5 से हारे।
अभिमन्यु ने 70 किलो फ्रीस्टाइल में उज्बेकिस्तान के बेजिजोन कुल्दाशेव को 6-5 से हराकर कांस्य जीता, विकी ने 97 किलो में किर्गिस्तान के आंद्रेइ रोमानोविच अरोनोव को 10-1 से हराया, कांस्य अपने नाम किया।

ट्रायल में बजरंग पूनिया को हराने वाले रोहित कुमार 65 किलो में जापान के मासानोसुके ओनो से 3-5 से हार गए। परविंदर सिंह 79 किग्रा स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में जापान के रियुनोसुके कामिया से 0-3 से हारकर बाहर हो गये।
यह सीनियर स्तर पर उदित का दूसरा पदक होगा। इससे पहले उन्होंने 2022 में ट्यूनीशिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता था। भारत ने 57 किग्रा वर्ग में चार एशियाई खिताब जीते हैं जिनमें ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि ने 2020, 2021 और 2022 में तथा अमन ने 2023 में स्वर्ण पदक जीता था।