हार्दिक के लिए विराट ने की अपील, जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो
मुंबई ने होम ग्राउंड पर दूसरी जीत हासिल की। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हराया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 15.3 ओवर में ही इतने रन बना दिए। इस मैच में मुंबई के चेज से ज्यादा चर्चा विराट के एक अपील की हो रही है, जो उन्होंने मुंबई के कप्तान हार्दिक के लिए दर्शकों से की।
हार्दिक के लिए वानखेड़े में हूटिंग हो रही थी। विराट बीच बचाव में उतरे और उन्होंने फैंस से ऐसा न करने की अपील की। उन्होंने इशारों-इशारों में फैंस से जर्सी की ओर दिखाते हुए कहा कि वह एमआई के लिए नहीं, भारत के लिए खेलते हैं।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। विराट के इशारे के बाद फैंस हार्दिक हार्दिक के नारे लगाते दिखे।
मुंबई द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले ने फैंस को नाराज किया था। हार्दिक को लेकर मैदान में फैंस हूटिंग करते दिखे हैं। रोहित के आउट होने पर हार्दिक बैटिंग के लिए आए तो स्टेडियम में दर्शकों ने हूटिंग की।
उन्होंने हार्दिक को ‘बू’ किया। कोहली दर्शकों से इसे बंद करने का इशारा किया। उन्होंने ताली बजाकर और हार्दिक की ओर इशारा कर उन्हें चीयर करने को कहा।

वीडियो में विराट हार्दिक के लिए फैंस को चीयर करने कहते दिखे। उनके एक्शन ने जल्दी ही असर डाला और वानखेड़े में फैंस का मूड बदल गया। विल जैक्स की पहली गेंद खेलने के लिए हार्दिक तैयार हुए, उनके लिए फैंस ने चीयर किया।

मैदान में ‘हार्दिक हार्दिक’ के नारे सुनाई दिए। हार्दिक ने फैंस को शुक्रिया उस गेंद पर छक्का लगाकर किया। उन्होंने पारी में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। विराट ने इससे पहले कई बार खिलाड़ियों को फैंस की हूटिंग से बचाया है। इनमें स्टीव स्मिथ और नवीन उल हक हैं।
मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 40 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से 61 रन, रजत पाटीदार ने 26 गेंद में तीन चौके और चार छक्के से 50 रन की पारी खेली।
दिनेश कार्तिक ने 23 गेंद में पांच चौके और चार छक्के से 53 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ईशान किशन ने 34 गेंद में सात चौके और पांच छक्के से 69 रन, रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 38 रन और सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में पांच चौके और चार छक्के से 52 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक छह गेंद में 21 रन और तिलक वर्मा 10 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।