Trending

चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ दौरे से पहले न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी बाहर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज 18 अप्रैल से शुरू होनी है, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फिन एलन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की रवानगी से पहले प्रशिक्षण के दौरान एलन को पीठ में, मिल्ने को टखने में चोट लगी है।

साभार : गूगल

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में जानकारी देते हुए कहा,” एलन और फिन की चोटों के कारण वो रावलपिंडी में अगले सप्ताह शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला में भाग नहीं ले पाएंगे। मैदान में उनकी वापसी को लेकर आने वाले हफ्तों में अपडेट दी जाएगी।

चोटिल प्लेयर्स की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल और अनकैप्ड ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में बुलाया गया है।

फॉल्क्स ने सुपर स्मैश सीजन में कैंटरबरी के लिए खेलते हुए 16.28 के औसत से 14 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने 150 की स्ट्राइक-रेट के साथ अपनी बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। ब्लंडेल सात टी20 खेल चुके हैं।

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हमारे सहयोगी स्टाफ और मेडिकल टीम अगले कुछ हफ्तों तक दोनों खिलाड़ियों के इलाज और उसके बाद क्रिकेट में वापसी की योजना को पूरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगी। न्यूजीलैंड शुक्रवार शाम को ऑकलैंड से पाकिस्तान के लिए रवाना होगी और पहला टी20 मैच 18 अप्रैल को रावलपिंडी में खेला जाएगा।