Trending

प्रो सीरिज स्क्वाश : आकांक्षा सालुंके की क्वार्टर फाइनल में हार

शीर्ष वरीय भारत की आकांक्षा सालुंके अमेरिका के सेंट लुईस में जारी आर सी प्रो सीरिज स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में मिस्र की जाना साफी से 2-3 से हारी।

साभार : गूगल

राष्ट्रीय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता आकांक्षा को 11-8, 3-11, 11-9, 5-11, 3-11 से हार मिली। एक घंटे से अधिक चला यह मुकाबला पीएसए चैलेंजर टूर का हिस्सा था और ईनामी राशि 15000 डॉलर है।