Trending

RJD ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, एक करोड़ सरकारी नौकरी देने का ऐलान

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों तैयारियों में लगी हुई है। ऐसी घड़ी में राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने परिवर्तन पत्र के नाम से इस घोषणा पत्र को जारी किया है।
घोषणा पत्र जारी करने के दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपना परिवर्तन पत्र जारी किया है जिसमें हम 24 वादे लेकर आए हैं। हम प्रतिबद्ध हैं कि अपने सभी वादों को पूरा करेंगे ताकि बिहार में विकास आ सके। इन वादों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना भी शामिल है।

तेजस्वी यादव ने एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है। राज्य की बहनों को ₹100000 देने का ऐलान भी किया गया है। वही फसलों के लिए एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का भरोसा भी दिया गया है।

जानें तेजस्वी यादव की 24 वचन

– देश में एक करोड़ सरकारी नौकरी

– रक्षाबंधन के मौके पर गरीब महिलाओं को ₹100000

– पुरानी पेंशन योजना लागू करना

– देश में ₹500 में एलपीजी सिलेंडर

– बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाना

– बिहार को 160000 करोड रुपए का स्पेशलपैकेज

– बिहार में 200 यूनिट फ्री बिजली


– अग्निवीर योजना को खत्म करना

– ड्यूटी के दौरान जान गवाने वाले फौजियों को शहीद का दर्जा देना

– मंडल कमीशन की बची हुई सिफारिशें लागू करना