Trending

कैंडिडेट्स शतरंज : रूस के इयान को पीछे छोड़ने प्रज्ञानानंदा और गुकेश का इरादा

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में जब अपने अभियान का दोबारा से आगाज करेंगे तो रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि को पीछे छोड़ने पर फोकस रहेगा।

साभार : गूगल

प्रज्ञानानंदा की टक्कर फ्रांस के फिरोजा अलीरजा से है, गुकेश की टक्कर हमवतन विदित गुजराती से होगी। नेपोम्नियाश्चि 4 . 5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं, उनसे आधा अंक पीछे प्रज्ञानानंदा, गुकेश और अमेरिका के फेबियानो कारूआना हैं।

अलीरजा 2 . 5 अंक लेकर सातवें स्थान पर है, अजरबैजान के निजात अबासोव उनसे आधा अंक पीछे हैं। महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं हैं। कोनेरू हम्पी और आर वैशाली के 2 . 5 अंक हैं, चीन की झोंग्यी तान पांच अंक लेकर शीर्ष पर हैं।