टी-20 वर्ल्ड कप : आफिशियल गाने में दिखेगा ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सीन पाल व केस का धमाल
अमेरिका और वेस्टइंडीज की अगुवाई में जून में खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के आधिकारिक गान में ग्रैमी अवार्ड विजेता सीन पाल और सोका सुपरस्टार केस की जुगलबंदी दिखेगी।
आईसीसी ने इसका ऐलान किया। 1-29 जून के बीच आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 अंतरराष्ट्रीय टीम खेलेगी। टूर्नामेंट शुरू होने में 50 दिन शेष हैं इसलिए आधिकारिक गान की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

माइकल ‘टानो’ मोंटानो इस आधिकारिक गान को बना रहे हैं। शुक्रवार को इसका टीजर जारी किया गया। ध्या्न दिला दें कि भारत टी20 वर्ल्ड। कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी।
टीम इंडिया 9 जून को हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले की मेजबानी न्यूयॉर्क करेगा। आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान अप्रैल के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है।
आईसीसी ने टीम सब्मिट करने की कट-ऑफ तारीख 1 मई दी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम को 25 मई तक अपनी प्रारंभिक टीम में खिलाड़ियों को बदलने का मौका मिलेगा।
भारतीय टीम (टी20 वर्ल्ड कप कार्यक्रम)
5 जून – भारत बनाम आयरलैंड, न्यू यॉर्क
9 जून – भारत बनाम पाकिस्ता्न, न्यू यॉर्क
12 जून – भारत बनाम अमेरिका, न्यूयॉर्क
15 जून – भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा