एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप : सरिता मोर बाहर, अंजू व हर्षिता की फाइनल में एंट्री
भारतीय पहलवान अंजू और हर्षिता ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्ग में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनायी, सरिता मोर शुरुआती दौर में हार के बाद बाहर हो गई।
53 किग्रा वर्ग में विनेश फोगाट को हराकर पहलवान अंजू ने फिलीपींस की आलिया रोज गावलेज और श्रीलंका की नेथमी अहिंसा फर्नांडो के खिलाफ जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल में उन्हें चीन की चेन लेई से टक्कर मिली, वह 9-6 से जीत दर्ज करने में सफल रही। स्वर्ण पदक के लिए अंजू के सामने कोरिया की जि हयांग किम की चुनौती होगी।
हर्षिता ने फाइनल तक के सफर में तीन अंक गंवायें। उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओजोदा जरीपबोएवा को तकनीकी श्रेष्ठता (13-3) से हराने के बाद कजाकिस्तान की अनास्तासिया पानासोविच को 5-0 से हराया।
फाइनल में उनका मुकाबला चीन की कियान जियांग से होगा। भारत को 2021 विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सरिता की हार से झटका लगा। सरिता क्वार्टर फाइनल मंगोलिया की गंटुया एनखबत से 4-8 से हार गईं। यह खिलाड़ी इस श्रेणी में पदक की प्रबल दावेदार थी।
सरिता को हराने के बाद एनखबात अपना सेमीफाइनल हारी, जिससे भारतीय पहलवान के लिए रेपेचेज का रास्ता बंद हो गया। मनीषा भानवाला (62 किग्रा) और अंतिम कुंडू (65 किग्रा) कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।