आईपीएल : रोहित शर्मा की मेहनत पर सीएसके के बल्लेबाजों ने फेरा पानी
आईपीएल के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से हराया। इस मैच में मुंबई से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रोहित 105 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बावजूद मुंबई इस मैच को जीत नहीं सकी।
सीएसके के मथीशा पथिराना को उनकी शानदार गेंदबाजी 28 रन देकर 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाया।

जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने 105 रन (नाबाद) बनाये। रोहित का अपने आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक था। उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

ईशान किशन ने 23, सुर्यकुमार शून्य, तिलक वर्मा ने 31, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2, टिम डेविड ने 13, आर शोफर्ड ने 01 रन और मो. नबी ने चार रन बनाये। सीएएसके से पथिराना ने चार विकेट झटके, तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला।
सीएसके से अजिंक्य रहाणे (5) रन, रचिन रवीन्द्र (21), कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 69 रन और शिवम दुबे 66 रन बनाए, डेरैल मिचेल ने 17 रन और आखिरी चार गेंदों में तीन छक्कों से धोनी ने 20 रन जोड़े। मुंबई से कप्तान हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिये, कोएट्जे और एस गोपाल को एक-एक सफलता मिली।