हार्दिक को सुनील गावस्कर ने लताड़ा, कप्तानी और गेंदबाजी को बताया साधारण
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने मुंबई और सीएसके मैच के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने पांड्या की गेंदबाजी और कप्तान को साधारण बताया है।
एक समय ऐसा लग रहा था कि एमआई सीएसके को 190 के स्कोर तक रोक देगी, आखिरी ओवर में धोनी ने हार्दिक के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

धोनी ने 4 गेंदों पर 500 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनकी यही इनिंग मुंबई इंडियंस की हार की वजह भी बनी। मुंबई इंडियंस के पारी के खत्म होने के बाद सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर कहा, “शायद सबसे खराब तरह की गेंदबाजी जो मैंने लंबे समय से देखी है।
ऐसा लग रहा है मानो मैंने अपने हीरो को गले लगा लिया हो। मुझे उस तरह की गेंदें मिली हैं जिन पर वह छक्के मार देगा। एक छक्का तो ठीक है, अगली एक लेंथ गेंद होती है जब आप जानते हैं कि यह बल्लेबाज एक लेंथ गेंद की तलाश में है जिसे वह हिट करना चाहता है।
तीसरी गेंद फिर से पैरों पर फुल टॉस है जब आप जानते हैं कि वह (धोनी) छक्का लगाना चाह रहा है। लिटिल मास्टर ने आगे कहा, “ओह, बिल्कुल साधारण गेंदबाजी, साधारण कप्तानी।
ऋतुराज गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ इतनी अच्छी बल्लेबाजी की इसके बावजूद उन्हें रोका जाना चाहिए था। मेरा मानना है कि उन्हें 185-190 तक सीमित रखा जाना चाहिए था।
बता दें, इस मैच में सीएसके ने मुंबई के आगे जीत के लिए 207 रनों का टारगेट रखा था, मेजबान टीम 20 ओवर में रोहित शर्मा के शतक के बावजूद 186 ही रन बना सकी। मुंबई को इस मैच में 20 रनों के साथ हार मिली। एमआई की यह सीजन की चौथी हार है। टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर है।