Trending

Papua New Guinea में भूकंप के तीव्र झटके, कोई हताहत की सूचना नहीं

पापुआ न्यू गिनी में सोमवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। बहरहाल, अभी सुनामी का कोई अलर्ट नहीं है या किसी तरह के नुकसान की खबरें नहीं हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने एक बयान में बताया कि दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र वेस्ट न्यू ब्रिटेन की प्रांतीय राजधानी किम्बे से 110 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में 68 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने बताया कि अभी सुनामी का कोई अलर्ट नहीं है। पापुआ न्यू गिनी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है।