Trending

टेनिस : दो बार की मेजर विजेता गार्बाइन मुगुरुजा का संन्यास

दो बार की मेजर विजेता गार्बाइन मुगुरुजा ने 30 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने यह फैसला लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहने के कारण लिया। वह जनवरी 2023 के बाद से टेनिस नहीं खेली हैं।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ीने शनिवार को मैड्रिड में प्रेस काफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब संन्यास लेने और अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय खोलने का समय आ गया है।

साभार : गूगल

मुगुरुजा ने 2016 फ्रेंच ओपन फाइनल में सेरेना विलियम्स और 2017 विंबलडन फाइनल में वीनस विलियम्स को हराया था। इससे वह ग्रैंडस्लैम खिताब मैच में दोनों विलियम्स बहनों को हराने वाली एकमात्र खिलाड़ी बन गयी थीं। इस स्पेनिश खिलाड़ी के नाम 10 करियर खिताब रहे हैं। वह 2015 विंबलडन तथा 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन में उप विजेता रही थीं।