Trending
मैराथन रेस वॉक : अक्षदीप व प्रियंका ने मिश्रित रिले में हासिल किया पेरिस ओलंपिक का टिकट
अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी की भारत की मिश्रित रिले टीम ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में 18वें स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। भारतीय जोड़ी ने 42 . 195 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे पांच मिनट तीन सेकंड में पूरी की।

मिश्रित टीम रिले वॉक में पुरूष और महिला खिलाड़ी को वैकल्पिक रूप से यह दूरी तय करनी होती है। पुरूष खिलाड़ी 12 . 195 किलोमीटर चलता है और महिला 10 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
पुरूष और महिला दस दस किलोमीटर चलते हैं। हर चरण के शुरू होने से पहले 20 मीटर चेंजओवर के लिये होते हैं। इटली ने स्वर्ण पदक जीता, जापान दूसरे और स्पेन तीसरे स्थान पर रहा।