Trending

आईपीएल : साई किशोर के आगे पंजाब पस्त, गुजरात ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल के 36वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर चौथी जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पूरे विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहली पारी में टीम को कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। सबसे बड़ा स्कोर प्रभसिमरन सिंह (35) के बल्ले से आया। आखिरी ओवरों में हरप्रीत बरार ने 12 गेंद में 29 रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर ने 4 विकेट झटके।

@BCCI

गुजरात के लिए सबसे बड़ी पारी राहुल तेवतिया (36) ने खेली। उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। साई ने 4 ओवर में 8.20 की इकॉनमी रेट से 33 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके। यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

उन्होंने जितेश शर्मा (13), शशांक सिंह (8), आशुतोष शर्मा (3) और हरप्रीत बरार (29) को अपना शिकार बनाया। किशोर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 8 मैचों में 17.17 की औसत और 7.63 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट लिए हैं। आईपीएल में इस खिलाड़ी ने 6 विकेट लिए हैं।

@Associated Press

गुजरात के लिए संदीप वॉरियर को छोड़ दें तो और सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन मैच में अच्छा रहा। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देते हुए 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। राशिद खान ने 4 ओवर में 15 रन खर्च किए और 1 बल्लेबाज को आउट किया। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.80 की रही।

नूर अहमद ने 4 ओवर में 20 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 5 की रही। गुजरात के लिए खेलते हुए साई पहले भारतीय स्पिनर हैं, जिन्होंने 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनके अलावा राशिद गुजरात के लिए खेलने वाले अन्य स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने 4 विकेट हॉल लिया है। राशिद ने ये कारनामा 2 बार किया है।

भारत ने पिछले साल एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता था, किशोर उस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 15.75 की औसत के साथ 4 विकेट लिए हैं।