Trending

महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट : चीन की टी लेइ को हराकर दूसरे स्थान पर कोनेरू हम्पी

कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ को हराकर टाइब्रेकर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया।

साभार : गूगल

चीन की झोंग्यी तान शीर्ष पर रही जिन्होंने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक से ड्रॉ खेला। आर वैशाली पांचवीं जीत दर्ज करके संयुक्त दूसरे स्थान पर थी, टाइब्रेकर के बाद चौथे स्थान पर रही। उन्होंने रूस की कैटरीना लागनो को हराया।

तान ने नौ अंक बनाये, हम्पी उनसे डेढ अंक पीछे थी। लेइ तीसरे और वैशाली चौथे स्थान पर रही। अलेक्जेंद्रा गोरियाश्किना पांचवें स्थान पर रही। लागनो छठे , बुल्गारिया की नूरगुल सलीमोवा सातवें और मुजिचुक आठवें स्थान पर रहीं। हम्पी के सात दौर के बाद ढाई अंक ही थे, बाकी सात मैचों में उन्होंने पांच अंक बनाये।