Trending

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, “करन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली।

साभार : गूगल

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों पर सिमट गई। टीम से प्रभसिमरन सिंह ने 21 गेंदों पर 3 चौकों और इतने ही छक्कों से 35 रन बनाए।

प्रभसिमरन के अलावा कप्तान सैम करन ने 20 और हरप्रीत बरार ने 29 रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। मोहित शर्मा ने और नूर अहमद ने 2-2 व राशिद खान ने 1 विकेट लिया।

जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाकर मैच जीता। गुजरात के लिए राहुल तेवतिया ने 18 गेंदों पर 7 चौकों से 36 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

तेवतिया के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 35 और साई सुदर्शन ने 31 रन बनाए। पंजाब से हर्षल पटेल ने 3, लियाम लिविंगस्टोन ने 2 अर्शदीप सिंह और सैम करन ने 1-1 विकेट लिया।