Trending

आईएसएल : सेमीफाइनल के पहले चरण में ओडिशा की जीत, मोहन बागान की हार

ओडिशा एफसी ने तीसरे मिनट में गोल खाने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग के पहले चरण के सेमीफाइनल में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। ओडिशा की मोहन बागान के खिलाफ नौ मैचों में यह पहली जीत है। मैच के तीनों गोल पहले हाफ में हुए।

@indiansuperleague

मनवीर सिंह ने एंटोनियो लोपेज हाबास की कोचिंग वाली टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, कार्लोस डेलगाडो (11 वां मिनट) और रॉय कृष्णा (39 वां मिनट) ने एक-एक गोल कर ओडिशा की जीत पक्की की।