Trending

एशियाई अंडर-22 एवं युवा मुक्केबाजी : विश्वनाथ, आकाश व प्रीत अंतिम चार में

विश्वनाथ सुरेश, आकाश गोरखा और प्रीत मलिक ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पुरुष अंडर-22 सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विश्वनाथ (48 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के हसानी सेयेदर्शम को 5-0 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। आकाश (60 किग्रा) ने ईरान के ही इबादी अरमान को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

प्रीत (67 किग्रा) को वियतनाम के एनगुएन डु एनगोक के खिलाफ जीत दर्ज करने के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और रैफरी ने पहले दौर में मुकाबला रोककर उन्हें विजेता घोषित किया।

कुणाल (75 किग्रा) ईरान के महशारी मोहम्मद के खिलाफ 0-5 की हार के साथ बाहर हो गए। जुगनू (86 किग्रा), रिदम (+92 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा) और प्रियंका (60 किग्रा) के अंडर-22 क्वार्टर फाइनल मंगलवार को ही होंगे।

अंडर-22 सेमीफाइनल शनिवार को खेले जाएंगे। सोमवार की रात, राहुल कुंडू (75 किग्रा), लक्ष्य राठी (+92 किग्रा), लक्ष्मी (50 किग्रा), तमन्ना (54 किग्रा), यात्री पटेल (57 किग्रा) और सृष्टि साठे (63 किग्रा) ने युवा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।