Trending

आईपीएल 2024 : इन तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए मजबूत की दावेदारी

आईपीएल में टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने की जद्दोजहद चल रही है। इस बीच कुछ टीमें जहां आगे जा रही हैं, कुछ टीमें पीछे नजर आ रही हैं। प्लेऑफ के समीकरण बदल रहे हैं।

साभार : गूगल

आईपीएल की ताजा अंक तालिका पर नजर डाले तो हम पाते हैं कि राजस्थान रॉयल्स 9 मैच खेलकर उसमें से 8 जीत चुकी है और 16 अंक लेकर टीम सबसे आगे है। टीम प्लेऑफ के ज्यादा करीब है।

उसे केवल एक ही मैच जीतने की जरूरत है और उसके बाद उसकी सीट पक्की हो जाएगी। केकेआर और एलएसजी 12 अंक ले चुकी हैं। एक ओर केकेआर के 5 मैच बाकी हैं, एलएसजी के 4 मैच बचे हुए हैं। इन्हें अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो यहां से 3 और मुकाबले जीतने की जरूरत होगी।

इस बीच एलएसजी की जीत के बाद सीएसके 10 अंक के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंक लेकर नंबर 5 पर है। उनके भी प्लेऑफ में जाने की संभावना है, टीम को उसके लिए अपने कुछ और मैच जीतने होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स 10 अंक लेकर छठे और गुजरात टाइटंस 8 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। इस बीच जिन टीमों की मुश्किल बढ़ी है, उसमें पंजाब, मुंबई और बेंगलुरु हैं। पंजाब ने 9 मैच खेलकर उसमें से तीन जीते हैं और उसके पास 6 अंक हैं।

मुंबई इंडियंस ने तो अपने 10 मैच खेल लिए हैं, जीत मिली है केवल तीन में। उसके पास भी 6 अंक हैं और टीम नौवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैच खेलकर उसमें से तीन जीते हैं और सात हारे हैं। टीम के पास 6 अंक हैं और टीम इस वक्त दसवें यानी आखिरी पायदान पर हैं।

कुल मिलाकर अभी की स्थिति को देखें तो पाते हैं कि पंजाब, मुंबई और बेंगलुरु के लिए यहां से प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है, नामुमकिन अभी भी नहीं है।