Trending
राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग : हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत
हरियाणा ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण के दूसरे दिन यहां मणिपुर को 8-0, महाराष्ट्र ने मिजोरम को 3-0 से हराया।
हरियाणा के लिए जीत में शशि खासा (49वें, 50वें और 56वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई, रितिका (17वें और 29वें मिनट) ने दो गोल दागे। टीम के लिए पूजा (दूसरे मिनट), मंजू चौरसिया (20) और भतेरी (37) ने एक-एक गोल किया।

महाराष्ट्र को मिजोरम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। तनुश्री दिनेश काडू (13वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके महाराट्र को बढ़त दिलाई
मोनिका टिर्की ने 26वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। कप्तान अश्विनी कोलेकर (50वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत पक्की की।