Trending

मयंक यादव की चोट पर इस दिग्गज ने उठाए सवाल, एलएसजी प्रबंधन पर लगाया आरोप

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मयंक यादव की चोट का सही तरह से प्रबंधन नहीं हुआ. उन्होंने सुझाव दिया कि पेट में दर्द की वजह से बाहर होने के बाद इस तेज गेंदबाज को समय से पहले वापस लाया गया.

साभार : गूगल

मयंक को गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान पेट में जकड़न महसूस हुई. यह उनका तीसरा आईपीएल मैच था और उन्होंने तेज गति से सबको प्रभावित किया और शुरुआती दोनों मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ बने.

उन्होंने लखनऊ में मुंबई के खिलाफ लखनऊ की जीत के दौरान लौटे, चोटिल होने के कारण चौथा ओवर पूरा किए बिना मैदान से बाहर चले गए.

कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि इस तेज गेंदबाज को उसी स्थान पर दर्द महसूस हो रहा है जिसके कारण वह तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहे थे. खेल के तूफानी तेज गेंदबाजों में से एक रहे ली ने इसका दोष लखनऊ के शीर्ष प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ पर मढ़ा.

ली ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘साइड स्ट्रेन या इसे जो भी कहा जाए, सामान्यतः इसे ठीक होने में कम से कम चार से छह सप्ताह लगते हैं. हमें नहीं पता कि यह कितना गंभीर है, जो व्यक्ति 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके अपने शरीर पर बोझ डाल रहा है उसके लिए यह अच्छा प्रबंधन नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘वापसी करते हुए उसका पहला मैच और चोटिल हो जाना, इसकी जिम्मेदारी लखनऊ सुपर जाइंट्स के नेतृत्व समूह और मेडिकल स्टाफ पर होनी चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 1999 से 2008 के बीच 76 टेस्ट में 310 विकेट लेने वाले ली ने मयंक के प्रति सहानुभूति जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें सही सलाह मिलनी चाहिए थी.

ली ने कहा, ‘‘एकमात्र व्यक्ति जिसे यह कीमत चुकानी पड़ी है वह मयंक है. आईपीएल में हर कोई यह देखना पसंद करता है कि उसकी क्षमता क्या है.

आप चाहते हैं कि उसे सही सलाह मिलती जिससे कि उसे इससे नहीं गुजरना पड़ता. उन्होंने कहा, ‘‘शायद इसका मतलब यह होगा कि अगर कोई चोट लगी है तो वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.