Trending

आईपीएल : पंजाब की जीत में चमके हरप्रीत- राहुल, घर में हारी सीएसके

आईपीएल के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने हरप्रीत बरार-राहुल चाहर की गेंदबाजी और जॉनी बेयरस्टो-राइली रूसो की बल्लेबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। इस जीत के साथ पंजाब ने सीएसके को लगातार 5 मैच हरा दिए।

@BCCI

चेन्नई से पहला ओवर करने आये दीपक चाहर 2 ही गेंद डाल पाए थे और इसके बाद उन्हें कुछ समस्या हो गयी और वो मैदान से वापस लौट गए। उनका ये ओवर शार्दुल ठाकुर ने पूरा किया। मुस्तफिजुर रहमान जब पंजाब की पारी में 15वां ओवर करने आये तो उन्होंने मेडन ओवर डाल दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा 62 रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकले। अजिंक्य रहाणे ने 29 रन बनाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। गायकवाड़ और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 64 (50) रन जोड़े।

@BCCI

समीर रिज़वी ने 21 रन बनाये। अपनी इस धीमी पारी में उन्होंने एक चौका मारा। गायकवाड़ और रिज़वी ने चौथे विकेट के लिए 37 (34) रन की साझेदारी निभाई। मोईन अली ने 9 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 15 रन और एमएस धोनी ने 11 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 14 रन बनाये।

धोनी पहली बार आउट हुए है। गायकवाड़ और मोईन ने 5वें विकेट के लिए 38 (15) रन जोड़े। राहुल चाहर और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और कागिसो रबाडा ने एक-एक विकेट झटका।

@BCCI

पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 17.5 ओवर में 3 विकेट पर और 163 रन बनाकर जीता। बेयरस्टो ने 30 गेंद में 7 चौके और एक छक्के से 46 रन की पारी खेली। राइली रूसो ने 23 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों से 43 रन की पारी खेली। बेयरस्टो और रूसो ने दूसरे विकेट के लिए 64 (37) रन की साझेदारी की।

कप्तान सैम करन ने 20 गेंद में 3 चौको से 27 रन बनाए। शशांक सिंह ने 26 गेंद में एक चौके और एक छक्के से नाबाद 25 रन जोड़े। करन और शशांक ने चौथे विकेट के लिए 50* (37) रन की साझेदारी की। चेन्नई से डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटका।

@BCCI