Trending

सेमीफाइनल में पहुंचे निखिल, अजय सहित चार और मुक्केबाज

मांदेंगबाम जादुमणि सिंह (51 किग्रा), निखिल (57 किग्रा), अजय कुमार (63.5 किग्रा) और अंकुश (71 किग्रा) ने एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अंडर-22 सेमीफाइनल में जगह बनाई। साथ ही पदक भी पक्के कर लिए।

साभार : गूगल

जादुमणि ने क्वार्टर फाइनल में भूटान के फुंटशो किनले को 5-0 से और निखिल ने उज्बेकिस्तान के बख्तियोरोव अयूबखोन को 4-0 से हराया। अजय और अंकुश ने रेफरी के मुकाबले रोकने (आरएससी) पर अपने-अपने मुकाबले जीते।

अजय ने मंगोलिया के दमदिंडोरज पी के खिलाफ पहले दौर में ही मुकाबला जीत लिया, अंकुश ने कोरिया के ली जू सांग के खिलाफ तीसरे दौर में जीत दर्ज की। आशीष (54 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के ओयुन एर्डेन ई के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।