Trending

आईसीसी की सजा, 5 साल के लिए डेवोन थॉमस बैन

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डेवोन थॉमस पर श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और कैरेबियन प्रीमियर लीग के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के 7 मामलों का उल्लंघन स्वीकार करने के बाद 5 साल का बैन किया है।

बता दें, आईसीसी ने पिछले साल इन आरोपों को लगाते हुए थॉमस को सस्पेंड किया था, इन आरोपों को स्वीकार करने के बाद उन्हें क्रिकेट से पूरी तरह बैन किया गया है।

साभार : गूगल

ये सभी आरोप मैच फिक्सिंग से जुड़े हैं। थॉमस के इन आरोपों को कबूल करने के बाद उनकी सजा को 18 महीने कम किया गया है। वह 22 मई 2028 तक इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के जनरल मैनेजर एलेक्स हेल्स ने कहा, “प्रोफेशनल तौर पर अंतर्राष्ट्रीय, डोमेस्टिक क्रिकेट और फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेल चुके डेवोन थॉमस ने कई भ्रष्टाचार विरोधी सत्रों में भाग लिया था।

वो जानते थे कि एंटी करप्शन कोड्स के तहत उनकी जिम्मेदारियां क्या थीं, वो अपने दायित्वों को पूरा करने में नाकाम रहे। ये बैन सही लगाया गया है और इससे भ्रष्टाचार करने वाले अन्य खिलाड़ियों को संदेश भी जाता है कि ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

डेवोन थॉमस वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। उन्होंने कैरेबियन टीम के लिए 1 टेस्ट 21 वनडे और 12 टी20 खेले हैं, जिसमें 300 से अधिक रन बनाने के साथ उन्होंने 4 विकेट झटके हैं। वह भारत में हुए 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे।

डेवोन थॉमस (आरोपों की लिस्ट)

SLC कोड, आर्टिकल 2.1.1: लंका प्रीमियर लीग 2021 में फिक्सिंग की कोशिश
SLC कोड, आर्टिकल 2.4.4: लंका प्रीमियर लीग 2021 में करप्शन करने वालों की इन्फॉर्मेशन एंटी-करप्शन यूनिट को नहीं दी
SLC कोड, आर्टिकल 2.4.6: एंटी-करप्शन ऑफिशियल को फिक्सिंग में जुड़े होने के बावजूद गलत इन्फॉर्मेशन दी
SLC कोड, आर्टिकल 2.4.7: एंटी-करप्शन ऑफिशियल की इन्वेस्टिगेशन में रुकावट डाली। डॉक्यूमेंट्स और इन्फॉर्मेशन के साथ छेड़छाड़ की
ECB कोड, आर्टिकल 2.4.4: अबूधाबी टी-10 लीग में करप्शन की इन्फॉर्मेशन एंटी-करप्शन ऑफिशियल को नहीं दी
CPL कोड, आर्टिकल 2.4.4: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 में करप्शन की इन्फॉर्मेशन एंटी-करप्शन ऑफिशियल को नहीं दी
CPL कोड, आर्टिकल 2.4.2: करप्शन में मिले गिफ्ट, पैमेंट, फायदों के बारे में CPL एंटी-करप्शन यूनिट को नहीं बताया