मुंबई के लिए टूर्नामेंट में वापसी का बड़ा मौका, केकेआर से टक्कर आज
मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

यह मुंबई के लिए टूर्नामेंट में वापसी करने का बड़ा मौका होगा, केकेआर की नजर अंक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत करने पर होगी। मुंबई 9 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।
आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अभी तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।
संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह
केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय