Trending

चेलसी के हाथों टोटेनहम की हार, क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका

चेलसी के हाथों 2-0 से मिली हार के साथ टोटेनहम की चैम्पियंस लीग फुटबॉल के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।

साभार : गूगल

प्रीमियर लीग में टोटेनहम की यह चार दिन में दूसरी हार थी। उसे आर्सनल ने रविवार को 3-2 से हराया था। इंग्लैंड को अगले सत्र में चैम्पियंस लीग में चार ही कोटा स्थान मिलेंगे। टोटेनहम तालिका में पांचवें स्थान पर है और चौथे स्थान पर काबिज एस्टोन विला उससे सात अंक आगे है।