बंगाल में बोले मोदी, कांग्रेस को इसबार 50 और तृणमूल को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी

बैतूल। इस ग्रीष्मकाल के शुरूवाती दो महिनों मार्च-अप्रैल में रूक-रूककर हुई बारिश-ओलावृष्टि ने मौसम में ठंडक घोल दी थी। उक्त दोनों महिनों में तापमान में आयी गिरावट से गर्मी से राहत मिली। मार्च और अप्रैल के नहीं तपने के बाद मई में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से ५ मई के बाद मौसम में बदलाव आयेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक मई माह में लगभग 10 से 12 दिनों में बारिश हो सकती है। यदि बारिश हुई तो मई के अधिकांश दिनों में पारा 40 डिग्री के नीचे रह सकता है।
दो माह में सिर्फ 3 दिन पारा 40 डिग्री पहुंचा
मार्च और अप्रैल माह के ज्यादातर दिनों में बैतूल जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। २ माह के दौरान बैतूल में सिर्फ 3 दिन पारा 40 डिग्री पर पहुंच पाया। 28 मार्च को बैतूल में अधिकतम तापमान ४०.२ डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि 18 एवं 19 अप्रैल को बैतूल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। मई माह में तापमान बढऩे से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बीते 2 दिनों में हवाएं चलने से दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
2 मई को बैतूल में अधिकतम 38.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान २३.७ डिग्री रिकार्ड किया गया। 1 मई को अधिकतम तापमान 38 एवं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक आगामी 2-3 दिनों में तापमान बढ़ सकता है, लेकिन 5 मई को बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है