जम्मू-श्रीनगर हाईवे छोटे वाहनों के लिए दोनों तरफ से खुला

जम्मू। जम्मू श्रीनगर राश्ट्रीय राजमार्ग दोनों तरफ से खुला हुआ है। फिलहाल दोनों तरफ से छोटे वाहन चल रहे हैं। बात करें अगर बड़े वाहनों की तो उन्हें श्रीनगर से जम्मू की ओर चलने की इजाजत दी जा रही है। दोनों तरफ से टैªफिक नार्मल चल रहा है। सामान से लदे ट्रक श्रीनगर से जम्मू की तरफ अपने अपने मंजिलों की ओर जा रहे हैं। बनिहाल में माकिर्ट में थोड़ा बहुत जाम लग रहा है। इसी के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी है। इसके अलावा ट्रैफिक अधिकारियों ने वाहन चालकों से यह भी कहा है कि हाईवे पर यात्रा शुरू करने से पहले हाईवे संबंधी जानकारी ले लें। इसके बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें।

ट्रैफिक अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वह हाईवे पर सफर करते वक्त ओवरटे क न करें। कतारों में चलें। अगर ओवर टेक करता कोई पाया गया तो कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।