मुरैना: विधायक रीति पाठक ने जीतू पटवारी पर किया पलटवार

मुरैना। पूर्व सांसद एवं भाजपा विधायक रीति पाठक ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को नारी सम्मान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुये कहा कि उनके दल का प्रदेशाध्यक्ष महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। सनातन देश भारत में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों का पतन निश्चित है।
श्रीमती पाठक आज मुरैना में भाजपा के लोकसभा के प्रत्याशी शिवमंगल ङ्क्षसह तोमर के प्रचार-प्रसार में आई हुईं हैं। उन्होंने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिये गये विवादित बयान का पलटवार करते हुये कहा कि कांग्रेस की मानसिकता के अनुसार जीतू पटवारी अपना आचरण प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्हें महिलाओं में रस व चासनी ढूंननी हैं तो वह अपनी मां बहनों में तलाश करें।
आज नारी का अपमान करने के कारण ही कांग्रेस देश में सम्मान नहीं पा रही है। पूर्व सांसद व विधायक मुरैना में पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थीं। श्रीमती पाठक ने कहा कि देश में विकास के नये आयाम स्थापित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार चुनने के लिये भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव सरकार की उपलब्धियां को पहुंचा रहे हैं। इसी का कारण है कि अन्य दलों के नेता भाजपा की राष्ट्रहित, जनहित की गतिविधियोंं में समाहित हो रहे हैं।