Trending

ब्रजेश व आर्यन सहित सात मुक्केबाज फाइनल में

बृजेश टम्टा (48 किग्रा) और आर्यन (92 किग्रा) सहित सात मुक्केबाज शुक्रवार को एएसबीसी एशियाई अंडर-22 एवं युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए। भारतीयों मुक्केबाजों ने टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों में 22 पदक पक्के कर लिए है। इनमें 12 पदक महिलाओं ने पक्के किए हैं।

साभार : गूगल

बृजेश ने सेमीफाइनल में मंगोलिया के तालाईबेक लासूर को 5-0 से हराया। राहुल कुंडु (75 किग्रा) ने चीन के कांजीबायी अर्सी और आर्यन ने किर्गिस्तान के अलिबाएव टिनयस्तान को सर्वसम्मत फैसले में हराया।

सागर जाखड़ (60 किग्रा) ने रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) से किर्गिस्तान के सादिरोव दिलेरबेक पर जीत हासिल की। आर्यन (51 किग्रा), यशवर्धन सिंह (63.5 किग्रा) और प्रियांशु (71 किग्रा) ने विभाजित फैसलों में जीत दर्ज की। सुमित (67 किग्रा) और साहिल (80 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।