Trending

आईपीएल : मिचेल स्टार्क-वेंकटेश अय्यर का कमाल, केकेआर की 24 रन से जीत

आईपीएल के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और वेंकटेश अय्यर (70 रन) के अर्धशतक से मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया।

@Associated Press

कोलकाता ने 2012 के बाद इस मैदान पर जीत दर्ज की है। इस मैच में कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अंगकृष रघुवंशी की जगह मनीष पांडे को खिलाया। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना तय है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 19.5 ओवर में 169 रन पर ढेर हो गयी। टीम से सबसे ज्यादा 70 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के मारे।

@BCCI

उन्होंने 31 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा मनीष पांडे ने 42 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। एक समय कोलकाता का स्कोर 6.1 ओवर में 57 रन था और उन्होंने 5 विकेट खो दिए थे। वेंकटेश और मनीष ने छठे विकेट के लिए 83 (62) रन की साझेदारी निभाई।

इस साझेदारी की वजह से कोलकाता 160 के ऊपर स्कोर बना पाया। जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके। 2 विकेट कप्तान हार्दिक और एक विकेट पीयूष चावला के खाते में गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 18.5 ओवर में 145 के स्कोर पर ढेर हो गयी। मुंबई से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उन्होंने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। टिम डेविड ने 20 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 24 रन का योगदान दिया। ईशान किशन ने 7 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 13 रन बनाये।

सूर्या ने टिम के साथ सातवें विकेट के लिए 49 (26) रन जोड़े। कोलकाता से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने झटके। सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में हुए मुकाबला में टॉस के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली।

जैसे ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के लिए सिक्के को उछाला श्रेयस अय्यर ने हेड मांगा। जैसे ही सिक्का जमीन पर गिरा मैच अधिकारी सिक्के के पास गए और उन्होंने कहा कि Tails आया है।

पिछले कुछ मुकाबलों में ऐसा देखा गया है कि जब भी टॉस हुआ तब कैमरामैन ने यह दिखाया कि फैसला किस टीम के पक्ष में आया है। हालांकि मुंबई और कोलकाता के बीच हो रहे हैं मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ।

जैसे ही कैमरामैन सिक्के के पास आ रहे थे वैसे ही मैच अधिकारी मुड़ गए और फैसला किसके पक्ष में आया यह कैमरा में नहीं देखा गया। मैच अधिकारी ने ही यह बताया कि फैसला मुंबई के पक्ष में आया है।

मुंबई के लिए कोलकाता के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है। बता दें, कोलकाता ने आईपीएल में 9 मुकाबले खेले है जिसमें टीम ने 6 में जीत दर्ज की है, 3 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

12 अंकों के साथ कोलकाता अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। अगर वो मुंबई के खिलाफ आगामी मैच को अपने नाम कर लेते हैं तो कोलकाता इस सीजन के प्लेऑफ में लगभग क्वालीफाई कर जाएगी।

मुंबई की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। मुंबई ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है, 7 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। मुंबई के 6 अंक हैं और अंक तालिका में वो 9वें पायदान पर है।