Trending

विराट को भारी पड़ सकती है ये हरकत, मंडराया बैन का खतरा

आईपीएल में आरसीबी के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली मस्तमौला अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अक्सर उन्हें मैदान पर चिल करते हुए देखा गया है।

शनिवार को गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच के दौरान वह एक ऐसी हरकत कर बैठे, जिसका उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कोहली के इस एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है

साभार : गूगल

4 मई को एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम ने आईपीएल के 52वें मुकाबले की मेजबानी की, जिसमें आरसीबी का सामना गुजरात से हुआ।

टॉस जीतकर कप्तान फ़ाफ डु प्लेसिस ने गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि पहली पारी में उनके पक्ष में रहा। गुजरात खराब बल्लेबाजी के चलते 19.3 ओवर में 147 रन ही बना पाई और ढेर हो गई।

बैंगलुरु के गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे। इस बीच पूर्व कप्तान विराट ने ऐसी हरकत कर दी, जो आरसीबी के लिए मुसीबत बन सकते हैं। गुजरात की पारी के 13वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए विजयकुमार वैशाख आए।

चौथी गेंद उन्होंने राहुल तेवतिया को डाली, जिसको डिफ़ेंड कर वह एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शाहरुख खान ने भागना शुरू कर दिया। 30 यार्ड सर्कल के काफी अंदर खड़े विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी फुर्ती दिखाई और उन्हें रन आउट कर दिया।

भागने के चक्कर में उनका ध्यान गेंद की तरफ नहीं गया और उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने क्रीज़ पर लौटने की कोशिश की थी, तब तक बहुत देर हो गई और वह विराट कोहली के थ्रो से नहीं बच पाए।

शाहरुख खान को रन आउट कर देने के बाद किंग कोहली ने फ्लाइंग किस कर पवेलियन वापस भेजा। उनकी यही हरकत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु पर भारी पड़ सकती है।

विराट से पहले ऐसा एक्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा ने किया था, जिसके बाद आईपीएल नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। अब कहा जा रहा है कि विराट कोहली को इस सजा को भुगतना पड़ सकता है।