Trending

आईपीएल : 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बने धोनी

आईपीएल के 53वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रचा है. धोनी 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. धोनी ने सिमरनजीत सिंह की गेंद पर पंजाब के जितेश शर्मा का कैच लपकने के साथ ही बड़ी उपलब्धि हासिल की.

@ranjit_dhakal10

सिमरनजीत 18 महीने बाद खेलने आए और पहले ही ओवर में दिला दिया विकेट. 10वें ओवर की चौथी गेंद पांचवें स्टं़प पर बैक ऑफ गुड लेंथ थी जिसे जितेश पंच करने गए, बल्ले0 का किनारा लेकर गेंद धोनी के हाथों में गई. एक कैच लपकने के साथ ही धोनी ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया.

आईपीएल (सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर)
150- धोनी
144- दिनेश कार्तिक
118- एबी डिविलियर्स

धोनी विकेट के पीछे तैयार रहते हैं और कैच आने पर चीते की रफ्तार से गेंद को दस्तानों में पकड़ लेते हैं. ये आंकड़े इसकी गवाही देने के लिए काफी हैं.

इससे पहले चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान लेग स्पिनर राहुल चाहर और हर्षल पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट पर 167 रन पर रोक दिया.

चाहर ने चार ओवर में 23 तो वहीं मध्यम तेज गति के गेंदबाज हर्षल ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके. अर्शदीप सिंह को दो, कप्तान सैम कुरेन को एक सफलता मिली. सीएसके के लिए रविंद्र जडेजा ने 26 गेंद में 43 रन की पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े.

शानदार लय में चल रहे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 32, डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन की साझेदारी की.