Trending

मैच फिक्सिंग के दोषी पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को नहीं मिल रहा वीजा

आईसीसी टी20 विश्वकप से पहले संन्यास तोड़कर लौटने वाले पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इंग्लैंड के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंध झेलने और टीम से बाहर रहने के बाद उनके विश्व कप खेलने का सपना पूरा होने वाला है.

साभार : गूगल

आमिर को आयरलैंड के खिलाफ टी20 टीम में जगह दी गई है, वह टीम के साथ वीजा मुद्दों के कारण शायद मंगलवार को तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना नहीं हो पाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक विश्वस्त सूत्र ने कह कि टीम के बाकी सदस्यों को आयरलैंड का वीजा मिल गया है.

2010 स्पॉट फिक्सिंग मामले में जेल की सजा काटने की वजह से आमिर के वीजा में विलंब हो रहा है. सूत्र ने कहा, ‘‘2010 के स्पॉट फिक्सिंग मामले और इसके बाद जेल की सजा और प्रतिबंध के कारण उसे वीजा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है.

सूत्र ने कहा कि पीसीबी को 2018 में इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था जब पाकिस्तान आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर गया था. आमिर को तब बाद में वीजा जारी किया गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि उसे एक या दो दिन में वीजा मिल जाएग और वह बाद में टीम से जुड़ सकता है. पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 (10 मई) को खेलना है.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टी-20 टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान नियाज, नसीम शाह, सईम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान