Trending

धीमी ओवरगति के लिये गुजरात के कप्तान गिल पर 24 लाख रुपए जुर्माना

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये 24 लाख रुपए जुर्माना लगा है। टीम का धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था।

साभार : गूगल

हर खिलाड़ी पर छह लाख रुपए या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने सीएसके को 35 रन से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है। गुजरात इस समय 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें स्थान पर है, चेन्नई 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।