आईपीएल : केकेआर प्लेऑफ में, मुंबई की 18 रन से हार
आईपीएल के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। इस जीत के साथ कोलकाता प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी।

जब ये टीमें इस सीजन में पहली बार भिड़ी थी तब कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया था। कोलकाता से आखिरी ओवर करने आये हर्षित ने 3 रन दिए और 2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीतने के लिए 22 रन चाहिए थे।
ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यह मैच बारिश के कारण 16-16 ओवर का खेला गया था।
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा 42 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
नितीश ने 33 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्के लगाया। आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों से 24 और रिंकू सिंह ने 12 गेंद में 2 छक्कों से 20 रन का योगदान दिया। नितीश और रसेल ने 5वें विकेट के लिए 39 (23) रन की साझेदारी निभाई।
नितीश और रसेल ने 5वें विकेट के लिए 39 (23) रन की साझेदारी की। रमनदीप सिंह 8 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने मुंबई से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किये। अंशुल कंबोज और तुषारा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 8 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। ईशान किशन ने 22 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों से 40 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 19 रन बनाये। किशन और रोहित ने पहले विकेट के लिए 65 (42) रन की साझेदारी की।
तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 5 चौके और एक छक्के से 32 रन की पारी खेली। नमन धीर ने 6 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से 17 रन बनाये। कोलकाता से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किये। एक विकेट सुनील नारायण लेने में सफल रहे।