Trending

हेड टु हेड में दिल्ली पर आरसीबी भारी

आईपीएल में दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।

साभार : गूगल

दिल्ली को 12 में से 6 मैच में जीत और 36 में हार मिली, टीम 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है, जो टीम आज का मैच हारेगी उसके लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो जाएगी।

हेड टु हेड में दिल्ली पर बेंगलुरु भारी है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 30 मुकाबले खेले गए हैं। 18 आरसीबी ने जीते, 11 में दिल्ली को जीत मिली। बेंगलुरु स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए, 6 में आरसीबी और 4 में दिल्ली को जीत मिली। 1 मैच का नजीता नहीं निकल सका।

इस सीजन आरसीबी का खराब प्रदर्शन जारी है। टीम के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

कोहली के नाम 634 रन हैं। कोहली टीम और लीग दोनों के टॉप स्कोरर हैं। टीम के बॉलिंग डिपार्टमेंट ने काफी निराश किया है। मोहम्मद सिराज 10 मैचों में 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

स्टब्स ने 12 मैचों में 318 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए। मुकेश कुमार ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए हैं।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत आज के मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टीम की कप्तान अक्षर पटेल करेंगे। पंत पर आईपीएल के इस सीजन में तीन मैचों में स्लो ओवर-रेट के लिए शनिवार को एक मैच का बैन लगाया गया। यह फैसला वर्चुअल सुनवाई के बाद लिया गया।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ और 21 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ स्लो ओवर किए थे। पंत कप्तान के तौर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के दोषी पाए गए।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक आईपीएल के 93 मैच खेले गए। 39 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 50 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां 4 मैच बेनतीजा भी रहे।

बेंगलुरु में 12 मई का मौसम काफी गर्म रहेगा। रविवार को बेंगलुरु में बारिश होने की 25% आशंका है। मैच वाले दिन यहां अधिकतर बादल छाए रहेंगे। टेम्प्रेचर 34 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन
इम्पैक्ट प्लेयर : यश दयाल

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, यश ढुल/कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और झाय रिचर्डसन
इम्पैक्ट प्लेयर : खलील अहमद