आईपीएल : सीएसके की जीत में सिमरजीत सिंह की शानदार गेंदबाजी का कमाल
आईपीएल के 61वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सिमरजीत सिंह की शानदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने फैंस को तोहफा दिया।
राजस्थान ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ध्रुव जुरेल की जगह नांद्रे बर्गर को और चेन्नई ने डेरिल की जगह समीर रिज़वी को खिलाया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा रन रियान पराग ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में एक चौके और 3 छक्के से नाबाद 47 रन की पारी खेली। जुरेल ने 18 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से 28 रन की पारी खेली।
पराग और जुरेल ने चौथे विकेट के लिए 40 (29) रन की साझेदारी की। यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद में 3 चौके और एक छक्के से 24 रन बनाये।
जोस बटलर ने 25 गेंद में 2 चौको से 21 रन का योगदान दिया। चेन्नई से सबसे ज्यादा 3 विकेट सिमरजीत सिंह ने चटकाए। 2 विकेट तुषार देशपांडे के खाते में गए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने मैच को 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाकर जीता। टीम से सबसे ज्यादा रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकले।

उन्होंने 41 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से नाबाद 42 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 18 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से 28 रन की पारी खेली।
डेरिल मिचेल ने 13 गेंद में 4 चौको से 22 रन बनाये। शिवम दुबे ने 11 गेंद में 2 चौके और एक छक्के से 18 रन बनाये। राजस्थान से सबसे ज्यादा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए। युजवेंद्र चहल और बर्गर को मिला।