Trending

इस पूर्व गेंदबाज का खुलासा, भारतीय क्रिकेट में नस्लवाद का लगाया आरोप

भारतीय क्रिकेट में नस्लवाद का मुद्दा सामने आया है, जहां पर पूर्व भारतीय गेंदबाज एस श्रीसंत ने बड़ा खुलासा किया है और आरोप लगाया है.

साभार : गूगल

ऐसे में कुछ ऐसा ही आरोप श्रीसंत ने लगाया है और अपने मद्रासी होने पर खुलासे किए हैं. क्रिकेटर के ऊपर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे और इसी वजह से उनके ऊपर बैन लगाया गया था.

कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट दी गई, तक तक उनका करियर समाप्त हो चुका था. रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया है.

अंडर-13 से लेकर अंडर-19 तक मैं यही सुनता रहा. आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स केरल से खेलने का मौका मिला और ऐसा लगा कि हम देश के लिए खेल रहे हैं. इसी शो पर बातचीत के दौरान श्रीसंत ने ये आरोप लगाया कि उन्हें कोच्चि टस्कर्स ने उनकी सैलरी नहीं मिली है.

उन्होंने बताया कि “आईपीएल फ्रेंचाइजी को बहुत पैसे देने हैं और उन्होंने नहीं दिया है. मुथैया मुरलीधरन, महेला जयवर्धने और ब्रैंडन मैक्कुलम को लाना चाहिए था वी सभी आपको सच्चाई बताते, उन्हें पैसे नहीं मिले हैं.

श्रीसंत ने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि बीसीसीआई ने उन्हें पैसे दे दिए हैं और प्लीज हमें भी आप पैसे दे दो. जब भी वापस करोगे तो 18 प्रतिशत ब्याज याद रखना. मेरे बेटे की शादी तक पैसे मिल जाएंगे.

ये टीम टीम सालों के लिए आई थी, एक साल तक ही चल सकी. जब भी खिलाड़ी आपस में मिलते हैं तो इस पर बात करते हैं, किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने आवाज नहीं उठाई है. बता दें कि ये तेज गेंदबाज 2011 में इस टीम में थे और आर्थिक स्थिति की वजह से कोच्चि टस्कर्स बंद हुई. कई प्लेयर्स को उनका वेतन नहीं मिला है.