Trending

आईपीएल : रजत पाटीदार व यश दयाल ने आरसीबी को दिलाई जीत

आईपीएल के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। इस जीत के साथ बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है।

@Associated Press

बेंगलुरु 5 मैच जीत चुकी हैं। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बेंगलुरु ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में रजत पाटीदार की जगह स्वप्निल सिंह को और दिल्ली ने खलील अहमद की जगह डेविड वॉर्नर को खिलाया।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा 52 रन रजत पाटीदार के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। विल जैक्स ने 41 रन की पारी खेली। रजत और विल ने तीसरे विकेट के लिए 88 (53) रन की साझेदारी की।

कैमरून ग्रीन ने 32 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। विराट कोहली ने 27 रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए।

@Associated Press

रसिख सलाम और खलील दिल्ली से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और ईशांत शर्मा के खाते में एक-एक विकेट गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गयी। दिल्ली से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

@BCCI

शाई होप ने 23 गेंद में 4 चौको से 29 रन अपने नाम किये। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 8 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों से 21 रन बनाये।

अक्षर और होप ने 5वें विकेट के लिए 56 (36) रन की साझेदारी की। आरसीबी से सबसे ज्यादा 3 विकेट विकेट यश दयाल ने लिए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके। एक- एक विकेट मोहम्मद सिराज, स्वप्निल और ग्रीन को मिला।