Trending

पीठ दर्द की वजह से हट गईं विथ्या, वीरपाल की जीत

गत विजेता और 400 मीटर बाधा दौड़ में संयुक्त राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी विथ्या रामराज पीठ दर्द की वजह से राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स टूर्नामेंट में अपनी स्पर्धा से हट गईं।

साभार : गूगल

उन्होंने फाइनल में शुरुआत नहीं की। पंजाब की वीरपाल कौर ने 59.43 सेकंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। केरल की सालिनी वालुपाराराम्बिल (1:00.73 सेकंड) दूसरे और पंजाब की रमनदीप कौर (1:01.29 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु के संतोष कुमार ने 50.04 सेकंड के समय से पहला स्थान पर रहे। पंजाब के निखिल भारद्वाज (50.92 सेकंड) दूसरे और गुजरात के धवल महेश उतेकर (51.13 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे।