Trending

केकेआर के खिलाफ गुजरात को जीत की उम्मीद

गुजरात टाइटंस सोमवार को आईपीएल के अपने आखिरी घरेलू मैच में टेबल टॉपर कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। आईपीएल की टेबल टॉपर केकेआर सीजन की पहली टीम है, जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। गुजरात 10 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

साभार : गूगल

गुजरात को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है और प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखनी है तो केकेआर के खिलाफ उन्हें हर हाल में जीतना होगा। केकेआर और गुजरात के बीच तीन मैच खेले गए हैं। दो में गुजरात और एक में कोलकाता को जीत मिली है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, नितिश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा और कार्तिक त्यागी