गुजरात केकेआर मैच बारिश की वजह से रद्द, दोनों टीमों को मिले अंक
आईपीएल में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला 63वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया। रात 10.30 बजे मैच रैफरी और अम्पायर्स ने मैच के रद्द होने का ऐलान कर दिया।

दोनों टीमों को 1-1 अंकों दिए गए। गुजरात प्लेऑफ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। अहमदाबाद में शाम से ही मौसम खराब हो गया था और टॉस के समय के कुछ देर पहले बारिश शुरू हो गई।
देर रात तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहा। मैच रैफरी और अंपायर्स ने 5-5 ओवर के मैच के लिए रात 10:52 बजे का समय निर्धारित किया था, तब तक भी बारिश नहीं रुकी। रैफरी ने दोनों कप्तानों श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की सहमति से मैच रद्द का ऐलान कर दिया।

मैच में रद्द होने के बाद मिले 1 अंक से केकेआर 13 मैच में 19 अंक (+1.428) के साथ शीर्ष पर स्थिति मजबूत कर ली है।गुजरात 13 मैचों में 11 अंक (-1.063) के साथ 8वें पायदान पर आ गई, प्लेऑफ से बाहर हो गई है। राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 16 अंक (+0.349) के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है।