Trending

दिल्ली को क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में लखनऊ को हराना होगा

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के अपने अंतिम घरेलू मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स से भिड़ेगी। दिल्ली 12 अंकों और -0.482 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, एलएसजी समान अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

दिल्ली को क्वालीफाई करने के लिए आखिरी मैच में लखनऊ को हराने के साथ बाकी नतीजों पर निर्भर रहना होगा। लखनऊ के पास जीतकर चौथे नंबर पर जगह बनाने का मौका है।

साभार : गूगल

टीम के 2 मैच बाकी हैं, अगर टीम दोनों जीती तो 16 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई कर सकती है। लखनऊ और दिल्ली के बीच 4 मुकाबले हुए। इनमें से 3 लखनऊ ने जीते। एक में दिल्ली को जीत हासिल हुई।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। अब तक खेले गए सभी मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में उम्मीद यही है कि यह मैच भी बेहद रोमांचक होने वाला है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ : केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोयनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और युद्धवीर सिंह चरक

दिल्ली : जैक फ्रेजर-मैगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद