Trending

एलोरडा कप मुक्केबाजी : सेमीफाइनल में इंट्री से गौरव का पदक पक्का, शिवा थापा बाहर

भारत के गौरव चौहान एलोरडा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पुरूषों के 92 प्लस किलो सेमीफाइनल में पहुंच गए, शिवा थापा पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

साभार : गूगल

गौरव ने स्थानीय मुक्केबाज डेनियल सापारबे को 3-2 से हराया। छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिवा को कजाखस्तान के अब्दुआली अलमात ने 63.5 किलोवर्ग में 4-1 से हराया। संजय (80 किलो) एशियाई खेल के विजेता चीन के टी टांगलाटिहान से 0-5 से हारकर बाहर हो गए।