Trending

तीसरे टी-20 में पाकिस्तान की जीत, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

@Sportsfile via Getty Images
पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 में आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 7 विकेट पर 178 रन बनाए।

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 181 रन बना कर दूसरी जीत दर्ज की। पहला टी-20 आयरलैंड ने जीता था। पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

@Sportsfile via Getty Images

पहले बल्लेबाजी करते उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे पहला झटका 15 रन पर लगा। उसके ओपनर रॉस अडायर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए। एंड्रयू बालबर्नी और कप्तान लोर्कन टकर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 49 गेंदों पर 85 रन की पार्टनरशिप हुई। बालबर्नी 26 गेंदों पर 35 रन बना कर आउट हो गए।

टकर ने उसके बाद हैरी टेक्टर के साथ 17 गेंदों पर 32 रन की साझेदारी हुई। टकर ने 41 गेंदों पर 73 रन बनाए। जबकि टेक्टर 20 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए।

पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद अमिर और सईम अयूब को 1-1 विकेट मिले।

@Sportsfile via Getty Images

179 रन का पीछा करने आई पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। 16 रन पर सईम अयूब 11 गेंदों पर 14 रन बना कर पवेलियन लौट गए। कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभाला।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों पर 139 रन की साझेदारी हुई। रिजवान ने 38 गेंदों पर 56 रन और बाबर आजम 42 गेंदों पर 75 रन बनाए। आजम खान ने 6 गेंदों पर नाबाद 18 रन बना कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।