Trending

थाईलैंड ओपन : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और तान वी कियोंग को हराकर पुरूष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इस भारतीय जोड़ी ने 34 मिनट में 21-13, 21-13 से जीत दर्ज की। उनका सामना चीन के शि हाओ नान और जेंग वेइ हान से होगा।

साभार : गूगल

महिला एकल में अष्मिता चालिहा ने इंडोनेशिया की एस्टर नुरूमी त्रि वार्दोयो को 19-21, 21-15, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा। युइ ने भारत की मालविका बंसोड़ को 21-11, 21-10 से हराया।